फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dead body of teenager was found hanging in the house

Banda News: घर में किशोरी का शव फंदे से लटका मिला

Thu, 02 Mar 2023 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Mar 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Dead body of teenager was found hanging in the house
खप्टिहा कलां। पैलानी थाना क्षेत्र के अमलोर गांव में किशोरी का शव फंदे से लटका मिला। पिता ने पुलिस को दी लिखित सूचना में मृतक पुत्री को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया है। घटना के वक्त वह घर में अकेली थी।
विज्ञापन

अमलोर गांव निवासी चुन्नू निषाद की 17 वर्षीय पुत्री रोशनी उर्फ बिट्टो का शव बुधवार को सुबह घर में दुपट्टे के फंदे पर शव लटका मिला। देर तक दरवाजा न खुलने पर पड़ोसियों को संदेह हुआ। उन्होंने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। कोई जवाब न आने पर बमुश्किल घर के अंदर पहुंचे तो बिट्टो का शव मिला। पड़ोसियों ने खेत की रखवाली कर रहे पिता चुन्नू को घटना की सूचना दी। कुछ देर बाद पुलिस पहुंच गई। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि घटना के वक्त पुत्री घर में अकेली थी। मां रजनी अपने एक पुत्र व एक पुत्री को लेकर मायके खैरी गड़रिया गांव निमंत्रण में गई थी। रोशनी खाना बनाने के लिए घर पर रुक गई थी। घटना का कारण स्पष्ट नहीं कर सका। पिता ने पुलिस से आशंका जताई कि निमंत्रण में मां उसे साथ नहीं ले गई, शायद इसीलिए उसने आत्मघाती कदम उठा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खप्टिहा कलां चौकी प्रभारी कृष्णदेव तिवारी ने घटनास्थल का मुआयना किया। रोशनी के आत्महत्या के कारणों की जानकारी के लिए परिजनों से अलग-अलग पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed