फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   DDC Ward made 45 thousand population

जिला पंचायत सदस्य वार्डों के गठन में 45 हजार जनसंख्या में बनाया डीडीसी वार्ड

Sun, 05 Apr 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 05 Apr 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
DDC Ward made 45 thousand population

जिला पंचायत सदस्य वार्डों के गठन में शासनादेश को दरकिनार कर 45 से 46 हजार की जनसंख्या पर कई वार्ड बना दिए गए। साथ ही क्षेत्र पंचायत वार्डों की क्रमबद्धता को तोड़कर बीच के कुछ वार्डों को छोड़ते हुए दूरदराज के अंतिम छोर के वार्ड शामिल कर दिए गए।

विज्ञापन


आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत वार्डों के परिसीमन में वर्ष 2011 की जनगणना को आधार बनाया गया है। बीडीसी वार्ड के लिए 2000 और डीडीसी वार्ड के लिए 50 हजार जनसंख्या निर्धारित है। इसे दरकिनार करते हुए बिसंडा ब्लाक में वार्ड-30 को 45,150, वार्ड-29 को 46,966 वार्ड-28 को 46,512 और वार्ड-27 को 45,860 की जनसंख्या पर गठन की हरी झंडी दे दी गई।
विज्ञापन


इसी तरह कुछ वार्डों के गठन में क्षेत्र पंचायत प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों में हेराफेरी की गई है। डीडीसी वार्ड-11 में क्षेत्र पंचायत वार्ड-52 से वार्ड-75 के बाद वार्ड-87 व 89 को जोड़ दिया गया। नतीजे में इस डीडीसी वार्ड में एक छोर से दूसरे छोर की दूरी 40 किलोमीटर से अधिक पहुंच गई। डीडीसी वार्ड-15 (बड़ोखर खुर्द द्वितीय) में क्षेत्र पंचायत वार्ड-26 से 34 के बाद क्रमबद्धता तोड़कर वार्ड-59 से 76 जोड़ दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके बीच के वार्ड-35 से 58 दूसरे डीडीसी वार्ड-16 में शामिल कर दिए गए हैं। उधर, समाजसेवी सूर्यपाल सिंह चौहान ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि राजनैतिक प्रभाव के चलते जातिगत आरक्षण के समीकरण जुटाने को वार्डों में हेराफेरी की गई है।


दो वार्ड तीन ब्लाकों में शामिल
नए परिसीमन में डीडीसी वार्डों के नाम बदल दिए गए। अब ग्राम के बजाए संबंधित क्षेत्र पंचायत के नाम से जाना जाएगा। उधर, कमासिन, बबेरू और तिंदवारी ब्लाक के एक-एक वार्ड दो ब्लाकों में शामिल होंगे। वार्ड-4 (बबेरू प्रथम) में क्षेत्र पंचायत कमासिन के वार्ड-76 से 86 और बबेरू क्षेत्र पंचायत के वार्ड-1 से 14 शामिल हैं। इसी प्रकार वार्ड-8 (बबेरू पंचम) मे क्षेत्र पंचायत बबेरू के वार्ड 90 से 106 और तिंदवारी ब्लाक के वार्ड-76 से 86 शामिल हैं। अन्य सभी ब्लाकों में डीडीसी वार्डों की सीमा क्षेत्र पंचायत से बाहर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed