फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Daughter-in-law hangs herself after a dispute with mother-in-law

Banda News: सास से विवाद के बाद बहू ने फंदा लगाया

Sun, 09 Jul 2023 01:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 09 Jul 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law hangs herself after a dispute with mother-in-law
बांदा। खाना बनाने की बात पर सास से हुए विवाद के बाद महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। मायके पक्ष ने प्रताड़ित कर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। हालांकि तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


गिरवां थाना क्षेत्र के महुवा गांव निवासी राधा (30) ने शनिवार को सुबह नौ बजे के करीब अपना कमरा बंद कर पंखे के हुक में तौलिया से फंदा लगा लिया। घटना के संबंध में पति नीरज ने बताया कि वह सुबह ई रिक्शा में मोरंग लेने चला गया था। घर में पत्नी और मां थी। दोनों के बीच खाना बनाने की बात पर विवाद हुआ है।
विज्ञापन

उधर, मृतका के मायके पक्ष से आए भाई राजकिशोर निवासी सिंहपुर (पन्ना, मध्य प्रदेश) ने बताया कि शुक्रवार की रात साढ़े आठ बजे के करीब मृतका बहन का फोन आया था। उसने सास, देवर और पति पर प्रताड़ित कर मारने पीटने का आरोप लगाया था। भाई ने मारपीट कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। मृतका के एक पुत्र व एक पुत्री है। 12 साल पहले शादी हुई थी। घटना के संबंध में गिरवां थानाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया फंदा लगाकर खुदकुशी करने का मामला है। परिजन घरेलू कलह बता रहे हैं। मायके पक्ष से अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed