{"_id":"63406c4138b546696e7a223a","slug":"daughter-dies-due-to-lightning-mother-serious-banda-news-knp7220921105","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: आकाशीय बिजली से बेटी की मौत, मां की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: आकाशीय बिजली से बेटी की मौत, मां की हालत गंभीर
Fri, 07 Oct 2022 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
बांदा जिले में अतर्रा थाना के बिसंडा क्षेत्र अंतर्गत ओरन के भान थोक मुहल्ला निवासी शांति देवी (50) पत्नी बुद्धन प्रजापति बेटी राखी (28) के साथ चारा काटने गई थी। बारिश होने पर दोनों खेतों की मेड़ पर खड़े पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं।
इस बीच बिजली गिरने से बेटी राखी की मौके पर मौत हो गई और मां शांति देवी गंभीर रूप से झुलस गईं।
खेतों में मौजूद चरवाहों ने घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। पुलिस ने शांति देवी को पीएचसी बिसंडा में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन के अनुसार राखी की शादी थाना बिसंडा क्षेत्र के अंतर्गत थनैल में हुई थी। वह तीन साल से मायके में ही रह रही थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।