फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Daughter committed suicide when she was not taken to meet her father

Banda News: पिता से मिलाई के लिए न ले जाने पर बेटी ने दी जान

Sun, 04 Aug 2024 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Daughter committed suicide when she was not taken to meet her father
बांदा। जेल में बंद पिता से मिलाई के लिए नहीं ले जाने पर बेटी ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। दादी और चाची ने फंदे से लटका देख अन्य परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

तिंदवारी थाना क्षेत्र के सैमरी गांव की काजल सिंह (19) ने शनिवार को दोपहर घर में साड़ी से पंखे के हुक में फंदा लगा लिया। घटना के समय मां रेनू जेल में बंद पिता से मिलाई करने के लिए गई थी। वहां से वापस आने पर उसे जानकारी हुई। प्रधान अरुण पटेल ने बताया कि काजल के पिता शिवमोहन सिंह रिटायर्ड फौजी हैं। वर्ष 2022 में गांव में एक व्यक्ति के अभद्रता करने पर उसे गोली मार दी थी। जानलेवा हमले में वह जेल में निरुद्ध हैं।
विज्ञापन

घटना के दिन मां रेनू पिता से मिलाई के लिए जा रही थी। काजल ने भी पिता से मिलने की इच्छा जाहिर की थी, पर मां ने मना कर दिया था। इससे नाराज होकर उसने फंदा लगाया है। पिता के जेल जाने से अवसाद में रहती थी। पिता के नाम 23 बीघा खेती है। मां खेती-किसानी देखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिंदवारी थाना इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि परिजन पिता के जेल में रहने से काजल के अवसाद में रहने की बात कह रहे हैं। इसी के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed