Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   DAP stocks exhausted; in some places, fertilizer is being distributed in the presence of police

Banda News: डीएपी खत्म, कहीं पुलिस की मौजूदगी में बट रही खाद

Thu, 05 Nov 2026 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
DAP stocks exhausted; in some places, fertilizer is being distributed in the presence of police
- 14 दिन बाद खुलीं समितियां, कई केंद्रों पर स्टॉक नहीं, टोकन के लिए लगी कतारें
विज्ञापन

- जसपुरा में एनपीके 2100 रुपये बोरी मिलने पर किसानों ने जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदानरैनीकरतलतिंदवारीकालिंजर। बी-पैक्स समितियों के कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने के बाद बृहस्पतिवार को खाद केंद्र तो खुल गए, लेकिन किसानों की मुश्किलें कम नहीं हुईं। तिंदवारी की दक्षिणी समिति और करतल क्षेत्र की नहरी समिति में डीएपी का स्टॉक लगभग खत्म है। अतर्रा में महज 70 बोरी डीएपी उपलब्ध होने से किसान खाली हाथ लौटे। कालिंजर और नरैनी में भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस की मौजूदगी में टोकन से खाद बांटी गई। कई समितियों में खाद के लिए लंबी कतारें लगीं। वहीं, जसपुरा में एनपीके की 2100 रुपये प्रति बोरी कीमत ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

कालिंजर बी-पैक्स में हड़ताल खत्म होने के बाद खाद वितरण शुरू हुआ। समिति में डीएपी की 500 बोरी उपलब्ध है। किसानों को टोकन जारी कर पुलिस की मौजूदगी में खाद बांटी गई। सुबह से ही केंद्र पर भीड़ जुटने लगी। वहीं, कैलाश सहकारी संघ में चार दिन से खाद उपलब्ध नहीं है। इससे किसानों को इंतजार करना पड़ रहा है। करतल की क्षेत्रीय सहकारी समिति लिमिटेड नहरी में करीब 14 दिन बाद कार्यालय खुला, लेकिन किसानों को पर्याप्त खाद नहीं मिली। सचिव रमाकांत मिश्रा ने बताया कि समिति में 43 बोरी डीएपी और दो बोरी यूरिया उपलब्ध है। डीएपी की 500 और यूरिया की 500 बोरी की मांग भेजी गई है। किसानों धीरज सिंह, बापू, कल्लू, शंभू, जागेश्वर और नत्थू ने बताया कि वे खाद लेने पहुंचे थे, लेकिन स्टॉक कम होने से खाली हाथ लौटना पड़ा। सचिव ने दीपावली के दूसरे दिन खाद उपलब्ध होने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन

नरैनी में हड़ताल खत्म होते ही खाद केंद्र पर सैकड़ों किसान पहुंच गए। लंबी कतारों और भीड़ को देखते हुए पुलिस की मौजूदगी में वितरण शुरू कराया गया। केंद्र प्रभारी हरिओम द्विवेदी ने बताया कि समिति में डीएपी की 500 बोरी उपलब्ध है। इसका वितरण नियमानुसार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिंदवारी में खाद के लिए किसानों की भीड़ जुट गई। दक्षिणी सहकारी समिति के वितरण प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि समिति में 500 बोरी एनपीके और 523 बोरी यूरिया है, जबकि डीएपी का स्टॉक खत्म है। उत्तरी सहकारी समिति के सचिव राकेश सिंह ने बताया कि 1048 बोरी डीएपी, 1000 बोरी एनपीएस, 100 बोरी यूरिया और 400 बोरी एनपीके उपलब्ध है। 350 किसानों को टोकन देकर एनपीके बांटी गई। सहकारी संघ के वितरण अधिकारी विनोद कुमार राय ने बताया कि 80 बोरी यूरिया का वितरण किया गया है। डीएपी की मांग भेजी गई है। किसानों ने आरोप लगाया कि समितियों में पर्याप्त खाद होने के दावों के बावजूद डीएपी के लिए भटकना पड़ रहा है।
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अंसल कुमार ने बताया कि सभी समितियों पर खाद वितरण के आदेश दिए हैं। जहां खाद नहीं है, वहां डिमांड के अनुसार कल तक खाद पहुंचा दी जाएगी। किसानों से भी अपील है कि वह स्टॉक करने के बजाय बुवाई के अनुसार ही खाद खरीदें।
---
अतर्रा में 70 बोरी डीएपी, 100 टोकन पर वितरण
अतर्रा। कस्बा के बदौसा मार्ग स्थित बी-पैक्स केंद्र पर हड़ताल खत्म होने के बाद 100 टोकन के आधार पर खाद बांटी गई। सचिव रामेंद्र द्विवेदी ने बताया कि केंद्र में 1265 बोरी यूरिया और 70 बोरी डीएपी उपलब्ध है। इसका वितरण टोकन से किया जा रहा है। गांव आऊ निवासी किसान दुजुवा ने बताया कि टोकन नहीं मिलने से उन्हें बिना खाद लौटना पड़ा। खमौरा निवासी रामनरेश मिश्रा ने कहा कि दो घंटे इंतजार के बाद उन्हें केवल तीन बोरी यूरिया मिली। डीएपी नहीं मिलने से उन्हें परेशानी उठानी पड़ी।

वहीं जसपुरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत रामपुर स्थित सहकारी समिति में एनपीके खाद की कीमत 2100 रुपये प्रति बोरी बताई गई। इस पर किसानों ने नाराजगी जताई। किसान यूनियन के पदाधिकारी सुरेंद्र त्रिपाठी और किसान दिलीप यादव, अजीत यादव, कन्हैया तिवारी व अंशु सिंह ने कहा कि पहले यह खाद करीब 1350 रुपये प्रति बोरी मिलती थी। बीज, जुताई और सिंचाई का खर्च पहले से बढ़ा है। ऐसे में खाद की कीमत बढ़ने से खेती की लागत और बढ़ेगी। किसानों ने समितियों में पर्याप्त डीएपी उपलब्ध कराने और खाद की कीमतों में राहत देने की मांग की।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed