{"_id":"642c709a290192c8d1064f94","slug":"danger-69-percent-did-not-get-coronas-vigilance-dose-in-the-circle-banda-news-c-12-1-162686-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरा: मंडल में 69 फीसदी ने नहीं लगवाई कोरोना की सतर्कता डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरा: मंडल में 69 फीसदी ने नहीं लगवाई कोरोना की सतर्कता डोज
Wed, 05 Apr 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 05 Apr 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
बांदा। कोरोना संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। एक सप्ताह में अब तक तीन कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इसके बावजूद सतर्कता डोज लगवाने में लोग कोताही बरत रहे हैं। चित्रकूटधाम मंडल में अब तक लगभग 69 फीसदी लोगों ने सतर्कता डोज नहीं लगवाई है। एहतियाती डोज लगवाने वालों में सबसे फिसड्डी उम्रदराज हैं। 60 वर्ष से अधिक आयु वालों ने इस डोज को लगवाने से ज्यादा परहेज किया। यह खतरे की घंटी है।
18 से अधिक उम्र वालों को सतर्कता (तीसरी) डोज लगवाना अनिवार्य किया गया था। जब एहतियाती खुराक लगाने पर जोर दिया जाने लगा तो चित्रकूटधाम मंडल वासियों ने इसमें खास रुचि नहीं दिखाई। दूसरी डोज लगवा चुके अब तक 42,46 230 लोगों को एहतियाती वैक्सीन लगना थी। लेकिन 69 फीसदी लोगों ने यह वैक्सीन नहीं लगवाई है। 13, 39, 384 (31.54 फीसदी) लोगों ने ही सतर्कता डोज लगवाई है। ऐसे में मंडल के चारों जिलों की बड़ी आबादी को बूस्टर डोज नहीं लग पाई है। अगर कोरोना महामारी रफ्तार पकड़ती है तो हालात बिगड़ सकते हैं।
जनपद कुल बूस्टर डोज फीसदी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
बांदा 13,22,472 3,38,359 25.58
चित्रकूट 7,08,032 2,40,665 34.00
महोबा 14,45,981 5,48,216 37.91
हमीरपुर 7,69,745 2,12,144 27.56
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
योग- 42,46,230 13,39,384 31.54
बांदा। कोरोना केस मिलने का सिलसिला जारी है। एक सप्ताह में तीसरा कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आया है। उसे घर पर आइसोलेट किया गया है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने मरीज के बारे में संबंधित अधिकारियों को अवगत कराते हुए सतर्कता पर जोर दिया है।
कोविड-19 नोडल अधिकारी डा.प्रसून खरे ने बताया कि रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में आरटीपीसीआर जांच में 17 वर्षीय किशोर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वह सीमावर्ती छतरपुर जनपद का है। ओपीडी में इलाज कराने आने पर संक्रमण की पुष्टि हो सकी। एक सप्ताह में यह तीसरा केस है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा छतरपुर जनपद के सीएमओ को मरीज का पूरा ब्योरा उपलब्ध करा दिया गया है। साथ ही मेडिकल कालेज पसिर को सैनिटाइज कराया गया है। चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करने को कहा गया है। संक्रमित मरीज के संपर्क में आने वालों को खोजकर उनकी आरटीपीसीआर जांच कराने के लिए रैपिड रेस्पांस टीम को निर्देश दिए गए हैं।
बांदा। 18 से 44 वर्ष उम्र वालों ने भी एहतियाती डोज लगवाने में दिलचस्पी नहीं दिखाई है। बांदा में 8,47,535 में से दो लाख 53 ने ही सतर्कता डोज लगवाई है। इसी तरह चित्रकूट में 4,57,615 में से 1,47,631, हमीरपुर में 4,62,063 में से 1,18,110 और महोबा जिले में 9,46,542 में से 3,43,999 ने ही सतर्कता डोज लगवाई है।
दूसरी और सतर्कता डोज लगवाने के लिए सभी को प्रेरित किया जा रहा है। कोरोना महामारी के बारे में सतर्कता बरतने के साथ ही वैक्सीन लगवाने के लिए भी टीमें जागरूक कर रही हैं। मोबाइल पर एसएमएस भेजे जा रहे हैं। फिर भी लोग केंद्रों में टीका लगवाने नहीं पहुंच रहे। रेस्पांस टीम समेत आशा, आंगनबाड़ी, एएनएम व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को भी वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं।
- डा.वीपी द्विवेदी
अपर निदेशक (स्वास्थ्य एवं चिकित्सा)
चित्रकूटधाम मंडल, बांदा।