{"_id":"5f4a9c018ebc3e17665f4b09","slug":"dam-and-river-bursts-by-rain-in-mp-s-valleys-banda-news-knp5795857123","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी की घाटियों में बारिश से बांध और नदी उफनाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी की घाटियों में बारिश से बांध और नदी उफनाए
विज्ञापन
बांदा। मध्य प्रदेश की घाटियों में इस मानसून की सबसे भारी बारिश ने गंगऊ और बरियारपुर बांधों को उफना दिया। इन बांधों से डेढ़ लाख क्यूसिक से ज्यादा छूट रहे पानी ने केन नदी के जल स्तर में 6 मीटर की वृद्धि कर दी।
नदी का पैमाना 101 मीटर पर आ गया। यह खतरे के निशान से सिर्फ तीन मीटर नीचे था। हालांकि शाम को बांधों के जलस्तर और डिस्चार्ज हो रहे पानी में आई गिरावट से नदी का जल स्तर भी घटने का पूर्वानुमान है। गंगऊ में 33 और बरियारपुर में 25 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई।
पिछले दो दिनों से बांधों के जल संग्रह क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश से शनिवार को गंगऊ बांध का जल स्तर 225.67 मीटर पैमाने पर आ गया। इस बांध/वियर से सुबह एक लाख 62 हजार 970 क्यूसिक पानी उफनाकर केन नदी के रास्ते बरियारपुर बांध पहुंचा। नतीजतन बरियारपुर का जलस्तर 188 मीटर हो गया और इसकी क्रस्टवाल से एक लाख 43 हजार 200 क्यूसिक पानी उफनाकर केन नदी में गिरा। बांदा में केन नदी का जल स्तर 101 मीटर पर आ गया। पूरा दिन 3 से 4 सें
विज्ञापन
टीमीटर प्रति घंटे की वृद्धि होती रही। सिंचाई प्रखंड तृतीय अधिशासी अभियंता मोतीलाल वर्मा ने बताया कि शाम को बांधों के जल स्तर में कमी आ गई। डिस्चार्ज भी घटकर एक लाख 32 हजार हो गया। उन्होंने कहा कि बारिश के पानी से बांध उफान पर आए। फिलहाल ज्यादा बाढ़ का खतरा नहीं है। शनिवार को चिल्ला घाट में यमुना नदी का जल स्तर 92.87 मीटर, हमीरपुर में बेतवा का जल स्तर 96.09 मीटर और यमुना का जल स्तर 96.52 मीटर पर था। फिलहाल इनमें मामूली रफ्तार से वृद्धि हो रही है।
उधर, बांदा में भूरागढ़ के पास उफनाई केन नदी में गणेश प्रतिमाओं और मोहर्रम के ताजियों के विसर्जन के मद्देनजर पुलिस ने नदी पर पहरा लगा दिया है। शनिवार को नगर क्षेत्राधिकारी आलोक मिश्रा ने भी नदी घाटों का जायजा लिया।
24 घंटों में पूरे मंडल में जमकर वर्षा
बांदा। सीमावर्ती मध्य प्रदेश सहित जनपद में बीते 24 घंटे में सक्रिय हुए मानसून से काफी बारिश हो रही है। शनिवार को बांदा में 20, चित्रकूट में 23, महोबा में 50 मिलीमीटर बारिश हुई।
सिंचाई विभाग के मुताबिक 15 जून से अब तक सर्वाधिक 960.20 मिलीमीटर वर्षा बांदा में हुई है। चित्रकूट में 382, महोबा में 535 और हमीरपुर में 621.60 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है।