फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Daljit and conscience, including the nomination of four

दलजीत और विवेक समेत चार ने भरा पर्चा

Wed, 01 Feb 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Wed, 01 Feb 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
Daljit and conscience, including the nomination of four
नामांकन दाखिल करने जाते कांग्रेस प्रत्याशी दलजीत सिंह। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। नामांकन के तीसरे दिन बुधवार को कांग्रेस और भाजपा समेत चार प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। हालांकि आचार संहिता की सख्ती से न तो धूम-धड़ाका हुआ और न ही वाहनों की कतारें दिखीं। बांदा सदर से दो प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। तिंदवारी और बबेरू से मात्र एक-एक नामांकन पत्र दाखिल किए। अलबत्ता नरैनी में नामांकन दाखिल होने का खाता नहीं खुला। दो दिनों की खामोशी के बाद बुधवार को नामांकन स्थल तहसील परिसर नेताओं और समर्थकों से भरपूर रहा। अर्द्धसैनिक बलों और स्थानीय पुलिस की चप्पे-चप्पे पर तैनाती के बीच चार प्रत्याशियों ने अपने-अपने रिटर्निंग आफीसरों के समक्ष पर्चे दाखिल किए।

विज्ञापन


बांदा सदर से कांग्रेस के विवेक कुमार सिंह और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी) के राम प्रवेश यादव ने नामांकन कराया। तिंदवारी क्षेत्र से इकलौता पर्चा कांग्रेस के दलजीत सिंह ने दाखिल किया। बबेरू में भाजपा के चंद्रपाल कुशवाहा ने नामांकन पत्र भरा। नामांकन की शुरुआत विवेक कुमार सिंह से हुई। सादगी के साथ उन्होंने सुबह 11 बजे प्रस्तावक राकेश सिन्हा व यशोवर्धन सिंह के साथ नामांकन कराया।
विज्ञापन


कांग्रेस से राजेश दीक्षित, सीमा खान, धनंजय सिंह, लोकेंद्र सिंह, खुर्शीद अहमद व सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि लाखन सिंह, पियूष गुप्ता, राजेंद्र यादव आदि शामिल रहे। 1.30 बजे दलजीत सिंह नामांकन के लिए पहुंचे। उनके साथ प्रस्तावक शिव सिंह समेत जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी (सपा) और अखिलेश शुक्ला (कांग्रेस) व पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद बोस, केशव पाल, करन सिंह पंकज आदि थे। इसके पूर्व नामांकन जुलूस निकाला। प्रत्याशी दलजीत सिंह का कालूकुआं में कांग्रेसियों और बिजली खेड़ा में सपाइयों ने स्वागत किया। 1.50 बजे राम प्रवेश यादव ने नामांकन कराया। 2.30 बजे भाजपा के चंद्रपाल कुशवाहा नामांकन को आए। प्रस्तावक विजय विक्रम सिंह सहित अजय पटेल, प्रेमनारायण द्विवेदी आदि साथ रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed