फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Daily laborers raging on the expulsion of police

पुलिस के खदेड़ने पर भड़के दिहाड़ी मजदूर

Fri, 28 Aug 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Daily laborers raging on the expulsion of police
बांदा। मजदूरी की तलाश में रोजाना सुबह शहर के इंदिरा नगर में इकट्ठा होने वाले दिहाड़ी मजदूरों पर शुक्रवार को स्थानीय पुलिस के तेवर बदल गए। उन्हें कोरोना का हवाला देकर खदेड़ दिया।
विज्ञापन

नाराज मजदूरों ने पुलिस महानिरीक्षक के बंगले में फावड़ा-तसला रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने समझा-बुझाकर हटाया। मजदूरों ने कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देकर पूर्व की तरह उन्हें यहां इकट्ठा होने की अनुमति देने की मांग की।
विज्ञापन

इंदिरा नगर में पावर हाउस के पास रोजाना मजदूरों की मंडी लगती है। जरूरतमंद उन्हें यहां से दिहाड़ी पर ले जाते हैं। मजदूरों ने बताया कि उन्हें गांवों में काम नहीं मिल रहा। अधिकांश मजदूरों को सरकारी एक हजार रुपये की सहायता भी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूरों ने पुलिस पर अत्याचार का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। मजदूरों में कौशिल्या, रामसखी, रामबली, सुखदइया, बाबूलाल, पप्पू, नरेश, मिथलेश, अखिलेश, कामता प्रसाद, महेश, अवधेश, राहुल, कबीर, बुद्ध, देबा सिंह, रामबिहारी, भानुप्रताप, छोटू, जितेंद्र, सुरेंद्र, गणेश, रामसजीवन, दिनेश, अशोक कुमार, विजय भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed