फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Cybercrime station started in Chitrakootham division

चित्रकूटधाम मंडल में शुरू हुआ साइबर क्राइम थाना

Tue, 25 Aug 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Cybercrime station started in Chitrakootham division
पुलिस कार्यालय में निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक से वार्ता करते महानिरीक्षक के.सत्यनारायण (दा - फोटो : BANDA
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में साइबर अपराधों के मामले दर्ज कर कार्रवाई के लिए मंडलस्तरीय साइबर क्राइम थाना शुरू किया है। मंगलवार को पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायण ने उद्घाटन किया। थाने में स्टाफ की तैनाती कर दी गई है। एक लाख रुपये से ऊपर होने वाली ऑनलाइन ठगी की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जाएगी। एक लाख से नीचे के साइबर क्राइम के मामले में कार्रवाई जिलास्तर पर चल रहे साइबर सेल करेंगे।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में साइबर क्राइम थाने के उद्घाटन पर पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायण ने कहा कि बांदा, चित्रकूट, महोबा और हमीरपुर में साइबर सेल चल रहे हैं। यहां साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए प्रयास होते रहे हैं, लेकिन इन अपराधों का अभियोग दर्ज करके विवेचना और अपराधियों तक पहुंचने में पुलिस को कठिनाई हो रही थी।
विज्ञापन

इसी के मद्देनजर अब मंडलस्तरीय साइबर क्राइम थाना स्थापित किया गया है। थाने का नोडल अधिकारी बांदा नगर क्षेत्राधिकारी आलोक मिश्र नियुक्त किए गए हैं। थाने के इंसपेक्टर मोहम्मद फहीम अख्तर होंगे। इनके अलावा उप निरीक्षक जितेंद्र यादव सहित कंप्यूटर आपरेटर और दो महिला व तीन पुलिस आरक्षी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाने में पहला अपराध तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदा गांव निवासी घनश्याम यादव पुत्र प्रताप यादव का दर्ज हुआ। इसमें बताया गया कि उसने फेसबुक पर एक वाहन कंपनी का विज्ञापन देखा था। उसमें अंकित मोबाइल नंबर पर बात कर बोलेरो कार दो लाख रुपये में तय किया। उसके बाद विज्ञापन डालने वाला गायब हो गया। उसके साथ ठगी हो गई।

पुलिस महानिरीक्षक ने मंगलवार को ही यहां पुलिस अधीक्षक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। हैप्पी टू हेल्प, मीडिया सेल आदि शाखाओं का जायजा लिया और यहां तैनात स्टाफ से जानकारियां लीं। शाखा प्रभारियों को अभिलेख अपडेट करने के निर्देश दिए। कार्यालयों की सफाई और रिकार्ड दुरुस्त होने पर संतोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed