फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Cut the cake and gave gifts to the mothers of 17 newborn girls.

Banda News: केक काट 17 नवजात कन्याओं की माताओं को दिए उपहार

Tue, 07 Oct 2025 01:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 07 Oct 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Cut the cake and gave gifts to the mothers of 17 newborn girls.
फोटो- 25 जिला अस्पताल में नवजात कन्याओं की माताओं को उपहार देते कमिश्नर व डीएम। श्रोत-प्रशासन
बांदा। जिला अस्पताल में मिशन शक्ति अभियान-5 में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के अन्तर्गत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल अजीत कुमार, डीएम जे रीभा , एसपी पलाश बंसल नवजात बालिकाओं के जन्मोत्सव पर उनकी माताओं के साथ केक काटा और 17 नवजात कन्याओं की माताओं को उपहार और जन्म प्रमाणपत्र दिए।
विज्ञापन

आयुक्त ने कहा कि सरकार बेटियों के जन्म से पढ़ाई-लिखाई एवं विवाह तक की विभिन्न योजनाओं को चला रही हैं। सुमंगला योजना में बेटियों के लिए संचालित हैं। जिससे जन्म से शिक्षा के लिए 25 हजार की सहायता दी जाती है। जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी नवजात बालिकाओं को इस योजना का लाभ दिलाए जाने के लिए आवश्यक कार्यवाही पूरी कराए। जिला प्रोबेशन अधिकारी मीनू सिंह, मुुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला अस्पताल सुनीता सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, परिवहन विभाग ने महाविद्यालयों, प्रोबेशन विभाग व अखंड हिंद फौज की मदद से रैली निकालकर मिशन शक्ति के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

------
जिले को मिली पहली पिंक बूथ पुलिस चौकी
बांदा। संकट मोचन मंदिर के पास शहर की पहली पिंक बूथ पुलिस चौकी उद्घाटन किया गया। महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के क्रम में डीएम जे. रीभा व एसपी पलाश बंसल इस चौकी को स्थापित कराया है। एसपी ने बताया कि इस पिंक बूथ पुलिस चौकी में महिला पुलिसकर्मी 24 घंटे मौजूद रहेंगी। इसका उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को एक सुरक्षित, भरोसेमंद और सहज माहौल प्रदान करना है। जहां वह बिना किसी भय या संकोच के अपनी शिकायत दर्ज करा सकें। मंदिरों, बाजारों, भीड़ वाले सार्वजनिक स्थानों के पास इन बूथों की स्थापना से महिलाओं की पहुंच पुलिस तक आसान हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed