फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Current Running in homes, the death of the villagers, wife burned

घरों में दौड़ा करंट, ग्रामीण की मौत, पत्नी झुलसी

Fri, 07 Apr 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 07 Apr 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Current Running in homes, the death of the villagers, wife burned
मृतक के घर पर घटना की जानकारी लेते तहसीलदार सुनील कुमार। - फोटो : amarujala

हाईटेंशन तार एलटी लाइन पर टूटकर गिरने से गांव के घरों में करंट दौड़ गया। कूलर के करंट की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई। गेहूं फसल समेत कई घरों के उपकरण इत्यादि फुंक गए। तहसीलदार ने मौके का मुआयना किया।

विज्ञापन


घटना तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदा गांव की है। गुरुवार को तड़के हाईटेंशन लाइन टूटकर एलटी लाइन पर गिर गई। लगभग दो दर्जन से ज्यादा घरों में हाई वोल्टेज करंट फैल गया। विवेक सिंह उर्फ बबलू (35) पुत्र इंद्रजीत अपनी पत्नी रानी (32) के साथ कमरे में सो रहा था। हाईवोल्टेज आने से कूलर में करंट उतर आया था। तभी सोते समय उसका पैर कूलर में छू गया और वह गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन


चिल्लाने की आवाज सुनकर पत्नी रानी ने बचाने की कोशिश की तो वह भी करंट से झुलस गई। शोर सुनकर परिजन आए और कूलर बंद कर अलग करने के बाद दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने विवेक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पत्नी रानी अस्पताल में भर्ती है। जहां लाइन टूटकर गिरी वहीं खेत में किसान लालजीत सिंह की रखी लगभग एक बीघा की गेहूं फसल भी राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई घरों के टीवी, पंखे, कूलर, फ्रिज, बल्व आदि बिजली उपकरण भी फुंक गए। उधर, तहसीलदार सुनील कुमार पटेल ने मौके पर जाकर घटना का जायजा लिया। मृतक के पिता ने बताया कि विवेक के नाम 11 बीघा जमीन है। इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक, बेंदा शाखा का करीब डेढ़ लाख रुपये और सहकारी समिति का 40 हजार रुपये कर्ज है।  प्रधानपति विवेक सिंह ने बताया कि रात को ही बिजली विभाग के अधिकारियों और पुलिस को फोन किया।


लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। जिलाधिकारी आवास में फोन करके घटना की जानकारी दी। डीएम डॉ.सरोज कुमार के हस्तक्षेप के बाद आपूर्ति बंद हो सकी। प्रधान पति ने नाराजगी जताई कि उच्चाधिकारियों को बिजली विभाग के गैर जिम्मेदाराना रवैए को दुरुस्त करना चाहिए।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed