फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Cultural programs will be held for three days in Kalinjar Festival

बांदा: कालिंजर महोत्सव में तीन दिन होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

Tue, 14 Feb 2023 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 14 Feb 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Cultural programs will be held for three days in Kalinjar Festival
बांदा। 17 फरवरी से शुरू होने वाले तीन दिवसीय कालिंजर महोत्सव की तैयारियां तेज हो गईं हैं। कलक्ट्रेट सभागार में एडीएम उमाकांत त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक हुई। एडीएम ने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत नरैनी को निर्देश दिए कि महोत्सव स्थल की बेहतर साफ-सफाई कराई जाए। मोबाइल शौचालयों की व्यवस्था हो। अधिशासी अभियंता बिजली को निर्देश दिए कि लटकते तारों को ठीक किया जाए। पुलिस क्षेत्राधिकारी को यातायात व पार्किंग सहित सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। कहा कि 19 फरवरी तक किसान गोष्ठी, भजन कार्यक्रम, गजल संध्या, कवि सम्मेलन आदि सांस्कृतिक व मनोरंजन के कार्यक्रम होंगे। परिवहन निगम को कालिंजर महोत्सव में अतिरिक्त बसों के संचालन के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग को सड़कों को गड्ढामुक्त करने को कहा। जल संस्थान को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति करने सहित कृषि, सिंचाई, शिक्षा, उद्यान, वन, चिकित्सा, खादी ग्रामोद्योग आदि विभागों को प्रदर्शनी लगाने के निर्देश दिए। डीआईओएस व बीएसए को महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन कराने के लिए कहा। एसडीएम नरैनी को पंडाल, मंच, बेरीकेडिंग आदि कराने के निर्देश दिए। अग्निशमन के बचाव के लिए फायर ब्रिगेड, डाक्टरों की टीम सहित एंबुलेंस लगाए जाने को कहा। बैठक में एसडीएम सहित पानी, बिजली, कृषि, उद्यान विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed