{"_id":"61b7897c7c5a3203e96888ec","slug":"cultural-banda-news-knp669362980","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिमौनी धाम का तीन दिवसीय मेला कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिमौनी धाम का तीन दिवसीय मेला कल से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबेरू (बांदा)। सिमौनी धाम का तीन दिवसीय वार्षिक मेला व भंडारा 15 दिसंबर से शुरू होगा। मेले की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। सोमवार को मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह व पुलिस महानिरीक्षक के.सत्यनारायणा ने मेला स्थल का निरीक्षण किया। सफाई, कोविड-19 और सुरक्षा व्यवस्था देखी। साथ ही स्वामी अवधूत महाराज से मुलाकात की।
उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और साधु-संतों की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसमें किसी तरह की ढिलाई या लापरवाही न हो। साथ ही कोविड गाइड लाइन का पालन और सोशल डिस्टेंस का विशेष ध्यान रखें।
मेला प्रभारी एसडीएम दिनेश कुमार, खंड विकास अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार द्विवेदी ने तैयारियों की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश द्विवेदी के अलावा आनंद स्वरूप द्विवेदी व रईस खां आदि मौजूद रहे।