फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   cultural

धनवंतरी जयंती मनाई गई

Tue, 02 Nov 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
cultural
बांदा। धनतेरस पर भगवान धनवंतरि की जयंती मनाई गई। परंपरागत पूजन हुआ। माना जाता है कि कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को समुद्र मंथन से भगवान धनवंतरि प्रगट हुए। वह आयुर्वेद के जनक थे। झंडा चौराहा स्थित लगभग 200 वर्ष पुराने मंदिर में उनकी पूजा हुई। उधर, शुभ संस्कृति किड्स जोन स्कूल में भी धनवंतरि जयंती पर आयोजन हुए।
विज्ञापन

झंडा चौराहा स्थित मंदिर के गर्भ गृह में सुबह से ही पूजा-अर्चना शुरू हो गई। वैद्य भी शामिल हुए। पूजन में यजमान के रूप में रिटायर्ड सूबेदार पूरनलाल वर्मा रहे। आचार्य प्रमोद अवस्थी ने पुरोहित के रूप में पूजन हवन कराया। गणेश-गौरी, वरुड़, भूदेवी का पूजन के साथ भगवान धनवंतरि की पूजा हुई। डा.शरद चतुर्वेदी, वैद्य रामसजीवन, लखनलाल रावत, डा.आरके प्राणायामी, संतू गुप्ता, विवेक राजे, तरुण खरे, मदन तिवारी, अन्नू वाजपेयी इत्यादि उपस्थित रहे। नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श दिया गया।
विज्ञापन

उधर, शुभ संस्कृति किड्स जोन में धनवंतरि जयंती में आरोग्य भारती के तत्वावधान में गणेश वंदना हुई। पुलिस महानिरीक्षक के.सत्यनारायणा ने चित्र पर माल्यार्पण किया। स्कूल की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह दिए गए। 85 वर्ष से अधिक उम्र वालों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डा.वीके तिवारी, डा.सीके राजपूत, डा.चुन्नीलाल उपाध्याय, सुंदरलाल भार्गव, रमाशंकर श्रीवास्तव, फूल सिंह, मनमोहन सिंह, केसनी प्रसाद मिश्रा, सियाराम गुप्ता, सीताराम चंसौरिया आदि उपस्थित रहे। संतोष मसुरहा, ओमप्रकाश मसुरहा, राजकुमार राज इत्यादि भी शामिल थे। प्रबंधक संत कुमार गुप्ता ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed