फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   cultural

भक्तों की हर मुराद पूरी करती हैं मां विंध्यवासिनी

Mon, 11 Oct 2021 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
cultural
खत्री पहाड़। बुंदेलखंड के प्रमुख शक्ति पीठ खत्री पहाड़ की विंध्यवासिनी देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मान्यता है कि मां विंध्यवासिनी से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु घंटा, चूनर व छत्र आदि चढ़ाते है।
विज्ञापन

देश के 51 सिद्धपीठ में विंध्यवासिनी देवी मंदिर भी है। द्वापर युग में मां योग माया विंध्यवासिनी के रूप में स्थापित हुई थी। जनश्रुति के अनुसार कंस की बहन देवकी की विदाई के समय आकाशवाणी हुई थी कि देवकी का आठवां पुत्र कंस का वध करेगा। इसके बाद कंस ने बहन व बहनोई को कारागार में डलवा दिया था। कंस ने एक-एक करके देवकी के सात पुत्रों की हत्या कर दी।
विज्ञापन

आठवें पुत्र के रूप में भगवान श्रीकृष्ण का अवतरण हुआ। श्रीकृष्ण के जन्म के समय बंदी रक्षक गहरी नींद में सो गए और जेल का फाटक खुल गया। वासुदेव पुत्र को बचाने के लिए श्रीकृष्ण को नंदीग्राम यशोदा के घर छोड़ आए और वहां पैदा हुई बेटी को लेकर कारागार में लौट आए। बच्चे के जन्म की जानकारी मिलते ही कंस ने कारागार में पहुंचकर कंस कन्या को हवा में उछाला तो योग माया प्रगट हो गई। इसके बाद वहां से योग माया खत्री पहाड़ आई, लेकिन पहाड़ ने उनका भार सहने से मना कर दिया। इस पर योग माया ने उन्हें कोढ़ी होने का श्राप दे दिया, जिससे पहाड़ श्वेत रंग का हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ के तमाम मिन्नतों के बाद योग माया एक दिन के लिए पहाड़ में और शेष दिनों के लिए विंध्यवासिनी के रूप में नीचे विराजमान हुई। यहां पर नवरात्र की अष्टमी के दिन नीचे के पट बंद रहते है। ऊपर मां के दर्शन होते है। श्रद्धालु 551 सीढ़ी चढ़कर मां के दर्शन करने जाते है। यहां शारदीय व चैत्र नवरात्र पर मेला लगता है। यूपी एमपी सहित कई प्रदेशों से लोग मां विध्यवासिनी की आराधना करने पहुंचते हैं। मुंडल, कनछेदन आदि धार्मिक संस्कार भी होते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed