फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   culprit elope from court premises, later arrested

पेशी पर आया बंदी हथकड़ी खोलकर फरार

Tue, 30 Jul 2019 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
culprit elope from court premises, later arrested
बांदा में भाग रहे बंदी को दबोचकर लॉकप ले जाते पुलिस कर्मी। - फोटो : BANDA
जिला जेल से मंगलवार को शाम चार बजे अदालत पेशी पर लाया गया विचाराधीन बंदी जजी परिसर में लाकअप के पास से पुलिसकर्मियों को चकमा देकर हथकड़ी खोलकर भाग निकला।
विज्ञापन

बंदी के भागने की खबर फैलते ही पुलिस में हड़कंप मच गई। वायरलेस से चारों तरफ मैसेज पास हुए तो शहर की सभी सीमाओं पर घेराबंदी शुरू हो गई। उधर, लाकअप ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों ने बंदी का पीछा कर कुछ ही दूरी पर दबोच लिया।
विज्ञापन

शहर के महेश्वरी देवी मंदिर के पास रहने वाले कुलदीप सेन उर्फ कुल्ली पुत्र सुरेश कुमार को जीआरपी पुलिस ने 23 फरवरी 2019 को सूखे गांजे के साथ बांदा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो से पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके पास 4.200 किलोग्राम गांजा बरामद बताया गया था। एनडीपीएस एक्ट में वह तब से जेल में है। मंगलवार को उसे जेल से पुलिस हिरासत में जनपद न्यायाधीश की अदालत में पेशी पर लाया गया था।

जजी परिसर में स्थित लाकअप से अदालत जाते समय वह पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी खोलकर भाग निकला।
बंदी के भागने की सूचना से पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फूल गए।
ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया। इस बीच पूरी जजी परिसर में हड़कंप मच गया। लगभग एक दर्जन पुलिसकर्मी और होमगार्ड उसके पीछे दौड़ते रहे।
रेलवे स्टेशन के पास आखिरकार पुलिस कर्मियों ने उसे घेरकर दबोच लिया। उसे बाइक पर बैठाकर तत्काल लाकअप ले आए।
उधर, सीओ सिटी आलोक मिश्रा और कोतवाली निरीक्षक बलजीत सिंह भी मौके पर पहुंच गए। शहर कोतवाल ने बताया कि लाकअप इंचार्ज हेड मुहर्रिर द्वारा तहरीर देने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। साथ ही इसकी जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed