फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Crores of rupees spent but still 20 thousand stray cattle are on the road

Banda News: करोड़ों खर्च फिर भी सड़क पर 20 हजार अन्ना मवेशी

Mon, 15 Jul 2024 01:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Crores of rupees spent but still 20 thousand stray cattle are on the road
बांदा। गोशालाओं में अन्ना पशुओं के संरक्षण के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च कर दिए गए, लेकिन आज भी शत-प्रतिशत पशु संरक्षित नहीं हो पाए। आलम यह है कि वाहन चालकों और किसानों के लिए यह पशु मौत का सबब बने हुए हैं। सीएम ने 25 जुलाई तक शत प्रतिशत पशुओं के संरक्षण के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


चित्रकूटधाम मंडल में विभागीय आंकड़ों के मुताबिक 20 हजार से अधिक अन्ना पशु सड़कों पर धूम रहे हैं। यह पशु फसलों को सफाचट करने व सड़क पर यातायात के लिए सबब बने हैं। सैकड़ों की संख्या में अन्ना पशु राष्ट्रीय, राजमार्ग व प्रमुख मार्गों पर विचरण करते दिखाई दे रहे हैं। किसानों ने रबी की फसल तो किसी तरह से बचा ली, लेकिन अब उनके सामने खरीफ में रखवाली का संकट खड़ा हो गया है। किसानों का कहना है कि भूखे प्यासे अन्ना पशु हमलावर हो गए हैं। रबी के मौसम में अन्ना पशु़ओं से फसलों को बचाने के लिए खेतों की रखवाली को ऊंट मंगाया लेकिन अन्ना पशुओं ने हमला बोलकर उसे भी मार डाला।
विज्ञापन


इधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को आदेश दिए है कि 25 जुलाई तक सड़कों पर धूम रहे अन्ना पशुओं को गोशालाओं में संरक्षित किया जाए, लेकिन अफसर सीएम के आदेशों पर संजीदा नहीं हैं। गांव से लेकर शहरी क्षेत्रों में बेधड़क अन्ना पशु सड़कों पर धूम रहे हैं। यहां तक कि गोशालाओं में संरक्षित पशु तक सडक़ों को टैंग लगाए दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed