{"_id":"61f44b9248815366ed0e6bc39b64889b","slug":"young-woman-blew-herself-alive-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने खुद को जिंदा फूंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती ने खुद को जिंदा फूंका
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 29 Sep 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति से विवाद के बाद युवती ने ससुराल में आग लगाकर
विज्ञापन
जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मायके वालों ने पति पर
प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
चिल्ला थाना क्षेत्र के बरेठी कलां गांव निवासी सुदामा (28) पत्नी संतोष पाल ने सोमवार की रात मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। देवर चुन्नू ने बताया कि सुदामा के एक पुत्र और एक पुत्री है।
वह पुत्र योगेंद्र को अक्सर मारती-पीटती थी। घटना वाले दिन भी वह पुत्र को पीट रही थी। पति ने मना किया तो विवाद हो गया। इसी को लेकर उसने रात को मिट्टी का तेल छिड़क कर खुद को आग लगा ली। पुत्र और पुत्री को भी पकड़ कर अपने साथ जलाना चाहा।
पति ने किसी तरह दोनों बच्चों को बचा लिया। बताया कि आग लगने से गृहस्थी भी राख हो गई। उधर, मृतका के पिता बब्बू पाल (डिघवट) ने आरोप लगाया कि पति संतोष उसे अक्सर मारता-पीटता था।
इसी से क्षुब्ध होकर सुदामा ने आग लगाकर जान दे दी। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी है। चिल्ला थाना पुलिस संतोष को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।