फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Women committed suicide by burning herself

महिला ने आग लगाकर जान दी

Tue, 24 Jan 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 24 Jan 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Women committed suicide by burning herself
लगाई फांसी - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

महिला ने ससुराल में मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। परिजन कानपुर ले जा रहे थे तभी रास्ते में दम तोड़ दिया। आत्महत्या को लेकर कुछ लोग पति-पत्नी के बीच विवाद तो कुछ दिल्ली में रह रही पुत्री और दामाद को गुंडों द्वारा दी जा रही धमकी से तनाव होना बता रहे हैं।

विज्ञापन


बिसंडा कस्बे के मानस चौक निवासी सुमन लता (55) पत्नी संतोष गुप्ता ने रविवार की रात घर में खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। पुत्रों ने आग बुझाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। सोमवार को शव बिसंडा पहुंचने पर घर में कोहराम मच गया। मृतका के तीन पुत्र व एक पुत्री है। एक पुत्र विकलांग है।
विज्ञापन


पड़ोसियों के मुताबिक रात को पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद उसने केरोसिन डाल कर खुद को आग लगा ली। उधर, परिजनों का कहना है कि मृतका की पुत्री और दामाद दिल्ली में रहकर प्राइवेट जॉब करते हैं। कुछ दिन पहले पुत्री और दामाद बिसंडा आए थे। तभी सूना मौका पाकर दिल्ली में उनके घर चोरी हो गई। वापस लौटने पर दामाद ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। इस पर गुंडे व दबंग लोगों ने पुत्री व दामाद को जान से मारने की धमकी दी। दामाद रविवार को ही बिसंडा आया था। कुछ ऐसी बात हुई कि जिसकी चिंता व तनाव में उसने आग लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed