{"_id":"57ab657c4f1c1bb461ee5d70","slug":"woman-poisoned-made-by-teens-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने जहर खाया, किशोर ने लगाई फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती ने जहर खाया, किशोर ने लगाई फांसी
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 10 Aug 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
फाइनेंसर सुसाइड
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बुआ के घर न जाने देने से नाराज इंटर की छात्रा ने जहर जहर खाकर जान दे दी। एक अन्य अस्थान पर कक्षा नौ के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। बिसंडा थाना क्षेत्र के बाघा गांव निवासी रीना (18) पुत्री बिंदा प्रसाद ने मंगलवार की रात घर में जहर खा लिया।
विज्ञापन
हालत बिगड़ने पर परिजन पीएचसी, बिसंडा ले गए। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता बिंदा ने बताया कि वह राजकीय इंटर कालेज, ओरन में 12वीं कक्षा की छात्रा थी। कुछ दिन पहले बुआ की लड़की पचोखर से यहां आई थी। रीना उसके साथ पचोखर गांव जाने की जिद कर रही थी। धान की रोपाई के बाद जाने को कहा तो नाराज होकर जहर खा लिया।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में शहर कोतवाली क्षेत्र के कनवारा गांव के मजरा हलुवा डेरा निवासी अतुल वर्मा (16) पुत्र विजय बहादुर ने मंगलवार की रात घर के कमरे में सीलिंग हुक से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन
पिता ने बताया कि घटना के समय वह दूध बेचने बांदा गया था। पत्नी पड़ोस में थी। घर पहुंचने पर फांसी पर टंगा देखा। अतुल सरस्वती ज्ञान मंदिर, बांदा में कक्षा नौ का छात्र था। पिता आत्महत्या की वजह नहीं बता सका। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया।