{"_id":"e510298684d0cc3d1f1c6e584d8f73a4","slug":"woman-died-in-road-accident-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटना में महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 20 Sep 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो अलग-अलग सड़क घटनाओं में बाइक से गिरकर महिला की मौत हो गई और दो कारों की टक्कर में आधा दर्जन जख्मी हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
गिरवां थाना क्षेत्र के महुआ गांव निवासी हीरामनी (37) पत्नी लालबहादुर रविवार को अपने पुत्र के साथ बाइक पर बांदा आ रही थी। रास्ते में डिवाइडर से बाइक टकरा जाने से वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल लाते समय में रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
दूसरी घटना में महेशगंज (इलाहाबाद) निवासी अरुण गीतिका (44) परिवार के साथ आल्टो कार से रविवार को उदयपुर (राजस्थान) से इलाहाबाद जा रहे थे। बांदा-इलाहाबाद नेशनल हाइवे पर खुरहंड गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार सेंट्रो कार से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
अरुण समेत पत्नी वंदना (35), पुत्र अनुज (7) व साली पूजा (18) गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी कार में सवार पुनाहुर (बिसंडा) निवासी चंद्रपाल (45) व उसका भाई राजकुमार (42) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। राहगीरों ने सभी को कार से बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया।