{"_id":"571131f54f1c1b4a154a6c2f","slug":"woman-burnt-to-death-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला और किशोरी की जलकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला और किशोरी की जलकर मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 15 Apr 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा/अतर्रा। मच्छर भगाने के लिए सुलगाए गए कंडे की आग से महिला की जलकर मौत हो गई। घर-गृहस्थी भी राख हो गई। एक अन्य घटना में किशोरी की आग से जलकर मौत हो गई। जसपुरा थाना क्षेत्र के कुम्हरिया डेरा निवासी सरवन (45) ने गुरुवार की रात मच्छर भगाने के लिए कमरे में धुआं करने के लिए कंडे सुलगाई थी।
विज्ञापन
पास में रखे घास-फूस में आग लग जाने से सो रही सरवन चपेट में आ गई। उसकी जलकर मौत हो गई। लपटे और धुआं देख पड़ोसियों ने किसी तरह आग बुझाई और परिजनों को सूचना दी। पति कालीचरन ने बताया कि घटना के समय वह गेहूं की मड़ाई में मजदूरी करने गया था। पुत्र नरेश गुजरात में मजदूरी करता है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में अतर्रा थाना क्षेत्र के महोतरा गांव निवासी शीलू (15) पुत्री रामनरेश वर्मा शुक्रवार को सुबह घर मेें आग से गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों का कहना है कि खाना बनाते समय कपड़ों में आग लग गई। हालांकि यह भी चर्चा रही कि किशोरी ने खुद आग लगाई।
विज्ञापन
गंभीर रूप से झुलसी शीलू को अतर्रा सीएचसी लाया गया। यहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। वह गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आठवीं कक्षा की छात्रा थी।