{"_id":"58d01bff4f1c1b425c1a18d5","slug":"wife-hanged-from-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से कहासुनी पर युवती ने फांसी लगाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति से कहासुनी पर युवती ने फांसी लगाई
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 20 Mar 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोन पर पति से कहासुनी होने पर नाराज युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। उधर, मृतका के पिता और दादा ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप लगाया।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के डिंगवाही गांव की दिव्या राजपूत (25) पत्नी सचिन राजपूत ने रविवार शाम कमरे में रस्सी से फांसी लगा ली। ससुर सुधीर राजपूत ने फंदे पर लटका देखकर उसे तुरंत नीचे उतारा और जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ससुर ने बताया कि सचिन दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। चार दिन पूर्व फोन पर दोनों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन
इसी से क्षुब्ध होकर उसने जान दे दी। उधर, पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के पिता राजकुमार व दादा जौहरी प्रसाद का कहना है कि दिव्या की शादी को दो वर्ष हो गए। कार की मांग पूरी करने के लिए पुत्री को प्रताड़ित किया जाता था। वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह ने बताया कि मृतका के पक्ष वालों ने फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन