{"_id":"5728e6a84f1c1bff345cd105","slug":"wade-teenager-from-the-gallows","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी के फंदे से किशोरी को उतारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी के फंदे से किशोरी को उतारा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 03 May 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। फांसी लगाकर आत्महत्या कर रही किशोरी को घर वालों ने फंदे से उतार लिया। उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इसके अलावा पांच अन्य लोगों ने जहर खा लिया।
विज्ञापन
तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदा गांव निवासी ज्योति (17) पुत्री सुरेश ने मंगलवार को सुबह घर में रस्सी से फांसी लगा ली। परिजनों की नजर पड़ी तो उसे फंदे से उतार कर जिला अस्पताल पहुंचाया। चाचा रमेश ने बताया कि वह उसका मोबाइल ले गई थी। डांटने पर सिम तोड़कर फेंक दिया। इसके बाद मौका पाकर फांसी लगा ली। उस पर नजर पड़ी तो तुरंत उतार गया। एक अन्य घटना में ठकुर्रा (छतरपुर) निवासी भागमनी (16) पुत्री राजाराम ने मंगलवार को सुबह जहर खा लिया। मां रमोला ने बताया कि काम न करने पर डांटने से उसने जहर खाया।
विज्ञापन
उधर, नरैनी रोड अतर्रा निवासी संतोष (32) पुत्र सुरेश ने सोमवार की रात घर में जहर खा लिया। घटना के पीछे घरेलू विवाद बताया गया है। एक अन्य घटना में बिसंडा थाना क्षेत्र के अजीतपारा गांव की गोलनिया (50) पत्नी राजकुमार ने सोमवार की रात जहर खा लिया। उधर, बिसंडा कसबा निवासी दिनेश गुप्ता (18) पुत्र गोरेलाल ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। शहर के कालू कुआं मोहल्ला निवासी सीमा (34) पत्नी बबलू ने घरेलू कलह के चलते मंगलवार को सुबह जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल लाए।
विज्ञापन