फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   FIR lodged over harvesting and removal of crop

Palwal News: फसल काटकर ले जाने पर प्राथमिकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged over harvesting and removal of crop
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिनगवां। गांव रिठट में खेत से बाजरे की तैयार फसल चोरी से काटकर ले जाने के आरोप में पिनगवां थाना पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।पुलिस को दी शिकायत में गांव रिठट निवासी मोहम्मद सब्बीर ने बताया कि जुलाई में उसने अपने हिस्से की जमीन पर बाजरे की फसल बोई थी। जमीन पर कब्जे को लेकर दूसरे पक्ष के साथ विवाद चल रहा है और मामला अदालत में विचाराधीन है। आरोप है कि पहले भी फसल बोने को लेकर विवाद हुआ था और फसल तैयार होने पर उसे काटकर ले जाने की धमकी दी गई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, 13 सितंबर की रात आरोपित खेत में खड़ी बाजरे की तैयार फसल काटकर ले गए। सुबह खेत में पहुंचने पर उसे घटना का पता चला। विरोध करने पर आरोपितों ने झगड़ा करने की बात कही। थाना प्रभारी निखिल कुमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed