फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Gunshot fired over cow dung dispute, young man injured, accused arrested

Jaunpur News: गोबर रखने के विवाद में चली गोली, युवक घायल, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 10 Oct 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Gunshot fired over cow dung dispute, young man injured, accused arrested
गोली से घायल बैठे समर बहादुर मौर्य। संवाद
केराकत। सरौनी पूरबपट्टी गांव में शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे जमीन पर गोबर रखने के लिए हुए विवाद में गोली चल गई। गोली समर बहादुर मौर्या की जांघ में लगी है। वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी केराकत के डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। समर बहादुर मौर्या के बेटे अर्जुन मौर्या ने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। सीओ गजेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित के बेटे का आरोप है कि जमीन पर गोबर रखने के लिए हुए विवाद में गांव के ही कन्हैया लाल मौर्या ने लाइसेंसी बंदूक से उनके पिता को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। सीओ गजेंद्र सिंह ने बताया कि गोबर रखने के लिए हुए विवाद में एक पक्ष की ओर से लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाई गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लाइसेंसी बंदूक भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed