फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Twenty-two million robbery of LIC Agent

एलआईसी एजेंट से पौने दो लाख की लूट

Tue, 30 Dec 2014 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 30 Dec 2014 11:11 PM IST
विज्ञापन
Twenty-two million robbery of LIC Agent

दो बाइकों पर सवार छह लुटेरों ने एलआईसी एजेंट से सरेशाम पौने दो लाख रुपये से ज्यादा लूट लिए। भाग रहे एक लुटेरे को एलआईसी एजेंट व आसपास के लोगों ने दबोच लिया। उसके अन्य साथी लूट की रकम समेत फरार हो गए। 

विज्ञापन


इंदिरा नगर निवासी एलआईसी एजेंट उदय प्रकाश मिश्रा मंगलवार को शाम करीब सात बजे कंपनी से 1.77 लाख रुपये लेकर बाइक पर अकेले घर लौट रहा था। पीले चर्च के सामने एक ही बाइक पर सवार तीन लोगों ने उसे मौका पाकर रोक लिया और तमंचा दिखाकर बाइक की डिक्की में रखा रुपयों से भरा बैग निकाल लिया।
विज्ञापन


चंद कदम पर एक दूसरी बाइक पर तीन और लुटेरे मौजूद थे। बैग छीनने वाले युवकों ने दूसरी बाइक वालों को रुपयों भरा बैग थमा दिया। वह बैग लेकर भाग निकले। बाद में अपनी बाइक पर शेष तीन लुटेरे भाग रहे थे तभी बाइक पलट गई और एक लुटेरे को लोगों ने दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल लाइन चौकी प्रभारी केशव वर्मा ने बताया कि दबोचा गया लुटेरा डीएम कालोनी निवासी इरफान  है। पुलिस ने एक बाइक भी कब्जे में ले ली है। दूसरी बाइक और शेष लुटेरों को पकड़ने के लिए देर रात तक नाकाबंदी की जाती रही, पर कोई हाथ नहीं लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed