फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Truck thrashed the bike and rider, people put the jam

ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, लोगों ने लगाया जाम

Fri, 17 Jun 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 17 Jun 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Truck thrashed the bike and rider, people put the jam
ट्रक हादसे में हुई मौत - फोटो : अमर उजाला

अतर्रा। ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। मौके पर ही मौत हो गई। घटना से उत्तेजित लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। थाना क्षेत्र के कसबा निवासी शानू चौरसिया (20) पुत्र रमेश गुरुवार को देर शाम बाइक पर बदौसा की तरफ जा रहा था।

विज्ञापन


चौक बाजार तिराहे पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। ट्रक लेकर भाग रहे चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। उधर, घटना से उत्तेजित लोगों ने झांसी-मिर्जापुर एनएच पर जाम लगा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष केएन सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंच गए। जाम लगाने वालों को समझाने की कोशिश की। लगभग एक घंटे बाद जाम खत्म होने पर आवागमन बहाल हुआ। पुलिस ने शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed