फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Truck overturns on the highway, one killed, two wounded

हाईवे पर ट्रक पलटा, एक की मौत, दो घायल

Fri, 01 Jun 2018 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Fri, 01 Jun 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
Truck overturns on the highway, one killed, two wounded
truck accident

गिट्टी लेने जा रहा तेज रफ्तार ट्रक हाईवे पर पलट गया। उस पर सवार रिक्शा चालक युवक की मौत हो गई। चालक और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। दूसरी तरफ मृतक के चाचा ने इसे सुनियोजित साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है। अन्य हादसों में तीन बाइक सवार जख्मी हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोई भी बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।  

विज्ञापन


मटौंध थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर खैराडा गांव के पास शुक्रवार को बांदा से गिट्टी लेने कबरई जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। उस पर सवार हनुमंता उर्फ बउआ (18) पुत्र रामबिहारी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वह मूल रूप से गिरवां थाना क्षेत्र के अर्जुनाह गांव का रहने वाला था। माता-पिता की मौत के बाद कुछ वर्षों से बांदा शहर में जरैलीकोठी में रह रही अपनी बहन के साथ रहता था। ट्रक चालक अतुल (25) और अरुण (24) घायल हो गए। दोनों बांदा शहर के रहने वाले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


उधर, मृतक के चाचा अटल बिहारी (अर्जुनाह) ने बताया कि हनुमंता शहर के जरैलीकोठी में बहन के यहां रहकर ई-रिक्शा चलाता था। चाचा ने आरोप लगाया कि पड़ोसी युवक उसे अपने साथ ट्रक में ले गए और हत्या कर दुर्घटना का रूप दे रहे हैं। मटौंध थाना इंस्पेक्टर एसके पांडेय का कहना है कि उन्हें हत्या का आरोप लगाने संबंधी कोई तहरीर नहीं मिली है। प्रथमदृष्टया यह सड़क दुर्घटना की घटना है। जांच की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य घटना में मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरा मुगली गांव का शाहरुख शाह (25) पुत्र शब्बीर शाह शुक्रवार को सुबह मुंबई जाना था। पड़ोसी आबिद (24) पुत्र हामिद बाइक पर उसे स्टेशन छोड़ने जा रहा था। गोयरा तिराहे पर उनकी बाइक सामने से आ रही यूपी-100 वाहन से टकरा गई। जिससे दोनों घायल हो गए। पुलिस कर्मियों ने उन्हें अपने वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के जौरही गांव अनमोल (26) पुत्र वीरेंद्र बृहस्पतिवार की शाम बाइक से घर जा रहा था। गांव के पास सामने से आ रहे लोडर ने टक्कर मार दी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed