फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Trolley crushed by the death of teenager

ट्राली से कुचलकर किशोर की मौत

Sun, 15 May 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 15 May 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Trolley crushed by the death of teenager
हादसा - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
बांदा/नरैनी/बिसंडा। ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर किशोर की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। लगभग डेढ़ घंटे बाद एसडीएम और क्षेत्राधिकारी ने जाम खत्म कराया। एक अन्य घटना में जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। उसके साथ पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


नरैनी के बरुआ स्योढ़ा के मजरा देविन पुरवा निवासी विनोद (16) पुत्र बाबूलाल का परिचित युवक शनिवार को सुबह ईंट-भट्ठा लगाने के लिए कच्ची ईंटों की ढुलाई कर रहा था। विनोद भी उसके साथ ट्रैक्टर में चला गया। विनोद ट्राली की ओट हटा रहा था, तभी ट्रैक्टर के आगे बढ़ जाने से कुचलकर उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन


उधर, परिजनों व ग्रामीणों ने टाउन एरिया मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेने की कोशिश की तो पीड़ित परिवार की महिलाएं भड़क गईं और शव उठाकर तहसील गेट के सामने रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन चालक के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट और गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। एसडीएम छेदीलाल सोनकर व क्षेत्राधिकारी राकेश मिश्रा ने परिजनों को उनकी तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन देकर लगभग डेढ़ घंटा बाद जाम खत्म कराया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में ले ली।

एक अन्य घटना में कमासिन थाना क्षेत्र के खरौली गांव निवासी कल्लू (22) अपने पिता रामऔतार और बहन के ससुर फूलचंद्र (50) पुत्र देवराज वर्मा निवासी बिनवठ के साथ बाइक पर अतर्रा जाते समय बरौली आजम गांव के बस स्टाप के पास जेसीबी से टकरा गए।


फूलचंद्र की घटनास्थल पर मौत हो गई। कल्लू और रामऔतार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने फूलचंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने जेसीबी कब्जे में लेकर चालक रमाकांत यादव को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed