{"_id":"5762edbe4f1c1b966d11bcb0","slug":"tractor-trolley-overturns-death-of-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली पलटने से मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर ट्राली पलटने से मजदूर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 16 Jun 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। ट्रैक्टर ट्राली पलटने से नीचे दबे दलित युवा मजदूर की मौत हो गई। एक अन्य घटना में किसान की अपने ही ट्रैक्टर से कुचल कर मौत हो गई। अन्य हादसों में पेड़ से गिरकर दो किशोर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिल्ला थाना क्षेत्र के बंबिया गांव निवासी अरविंद (18) पुत्र हंसराज गुरुवार को गुगौली से शटरिंग लादकर गांव लौट रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलट गया।
विज्ञापन
ड्राइवर के बगल में मडगार्ड सीट पर बैठा अरविंद दब गया। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। गांव के लोगों ने अरविंद को ट्रैक्टर से बाहर निकाला। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए। यहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। एसआई रामानुज तिवारी ने बताया कि पिता की तहरीर पर फतेहपुर जिले के पनई गांव निवासी ट्रैक्टर ड्राइवर विनय के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में पैलानी थाना क्षेत्र के पड़ेरी गांव निवासी राजवीर (25) पुत्र धर्मेंद्र बुधवार की रात ट्रैक्टर से गिरकर कुचल गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उधर, तिंदवारी थाना क्षेत्र के बरेठी असकरन गांव निवासी अमित (11) पुत्र विशंभर गुरुवार को दोपहर पेड़ की डाल टूट जाने से गिरकर घायल हो गया। उधर, अजयगढ़ (पन्ना) थाना क्षेत्र के खरौनी गांव निवासी राजेश (12) पुत्र श्रीराम गुरुवार को जामुन के पेड़ से गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन