फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Three vehicles , including two thieves arrested

तीन वाहन समेत दो चोर गिरफ्तार

Thu, 04 Feb 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 04 Feb 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Three vehicles , including two thieves arrested

मटौंध। स्थानीय पुलिस ने अछरौड़ और उजरेहटा गांवों के

विज्ञापन
जंगल से दो आपे टैक्सी और एक बाइक बरामद की है। चारों वाहन चोरी के बताए गए हैं। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास तमंचे बरामद हुए हैं। दो अन्य फरार हो गए हैं।

पुलिस के मुताबिक थानाध्यक्ष उमापति मिश्र, उप निरीक्षक अशोक निगम और ओम प्रकाश वर्मा ने मंगलवार को जंगल में छापा मारकर दो आटो टैक्सी और एक पल्सर बाइक बरामद की।

साथ ही गुलाम हुसैन पुत्र रहमान व बुद्धू उर्फ रफीक (निवासी कम्हरिया, हमीरपुर) को गिरफ्तार किया। इनके पास दो तमंचे व कारतूस बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक दो अन्य साथी भाग गए।

थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद बाइक गोयरा गांव निवासी गफ्फार की है। इसी तरह बरामद आटो टैक्सी मुस्लिम खां की है। इन दोनों ने वाहन चोरी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed