फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Three shops on fire, become the property of 30 million ash

तीन दुकानों में आग से 30 लाख की संपत्ति राख

Tue, 17 Jan 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 17 Jan 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Three shops on fire, become the property of 30 million ash
आग से जली दुकान - फोटो : amarujala

नरैनी में तीन दुकानों में आग लगने से सामान व कीमती फर्नीचर जलकर नष्ट हो गया। आग की वजह शार्ट सर्किट बताई  जा रही है। दुकानदारों व पड़ोसियों ने जब तक आग बुझाई तब तक सब कुछ जल चुका था। लगभग तीस लाख रुपये का नुकसान बताया गया है।

विज्ञापन


कस्बे के अतर्रा रोड स्थित जिला पंचायत की इमारत में किराना, गारमेंट व बुक स्टोर समेत कई दुकानें हैं। सोमवार की रात दुकानदार ताला बंदकर घर चले गए। आधी रात को तीन दुकानों में आसपास के लोगों ने धुआं उठता देखा। फोन पर इसकी जानकारी दुकान मालिकों व फायर ब्रिगेड को दी गई।
विज्ञापन


उप जिलाधिकारी सीएल सोनकर, कोतवाली प्रभारी मोहम्मद शरीफ, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश चौरसिया भी मौके पर पहुंच गए। दुकानदारों व नगर पंचायत कर्मियों ने टैंकरों से पानी ढोकर आग बुझाने की कोशिश की। कुछ देर में फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई और आग पर काबू कर आसपास की अन्य दुकानों को बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना में किराना व्यापारी शारदा प्रसाद गुप्ता, श्रीकृष्ण पांडेय की बुक स्टोर व किराना स्टोर और व्यापारी छंगू के बर्तन की दुकानों में सब कुछ जलकर नष्ट हो गया। फर्नीचर व्यापारी तौफीक अहमद ने बताया कि उसके लगभग 40 हजार रुपये की अलमारियां जल गईं। राजस्व कर्मियों ने नुकसान का आंकलन किया। इसमें शारदा प्रसाद का 15 लाख और बुक स्टोर व किराना व्यापारी श्रीकृष्ण पांडेय का 10 लाख और बर्तन की दुकान में छह लाख का नुकसान का आंकलन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed