{"_id":"576ecaca4f1c1bb40cb49646","slug":"three-poisoned","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन ने जहर खाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन ने जहर खाया
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 25 Jun 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
poison
- फोटो : amar uajal
बांदा। अलग-अलग घटनाओं में युवती समेत तीन ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। अन्य घटना में बालक ने कोल्डड्रिंक समझ कर कीटनाशक पी ली। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बिसंडा थाना क्षेत्र के कोरारी गांव निवासी कुंदू (35) पत्नी जंगबहादुर ने शनिवार को सुबह पति से विवाद के बाद जहर खा लिया। एक अन्य घटना में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के निभौर गांव निवासी राजू सिंह (55) पुत्र चंद्रभूषण शुक्रवार की रात शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। घर पर शराब पीने को लेकर पत्नी से विवाद के बाद जहर खा लिया।
विज्ञापन
उधर, अतर्रा थाना क्षेत्र के आऊ गांव निवासी विपिन (18) पुत्र विनय ने शनिवार को सुबह जहर खा लिया। परिजन घटना की वजह नहीं बता सके। एक अन्य घटना में शहर कोतवाली क्षेत्र के पल्हरी गांव निवासी कल्लू प्रसाद के पांच वर्षीय पुत्र मनोज ने कोल्ड ड्रिंक समझ कर कीटनाशक पी ली। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन