{"_id":"57a384c14f1c1bc3762ba687","slug":"three-bikes-were-stolen-on-the-same-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही दिन तीन बाइकें हो गईं चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक ही दिन तीन बाइकें हो गईं चोरी
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 04 Aug 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
अशोक लाट पर साइकिल चोर से पूछताछ करते पुलिस कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। शहर में ताबड़तोड़ बाइक और साइकिल चोरियों की घटनाओं ने पुुलिस की रात्रि गश्त, चेकिंग आदि की पोल खोल दी है। बेखौफ चोर रोजाना आए दिन घटनाएं अंजाम दे रहे हैं। गुरुवार को तो चोरों ने और चुनौती देते हुए तीन बाइकें पार कर दीं। उधर, सिविल लाइन चौकी इलाके में कलेक्ट्रेट की नाकतले अशोक लाट तिराहे पर दिनदहाड़े साइकिल चोरी करते एक युवक को दुकानदारों ने दबोच लिया और धुनाई के बाद पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
गुरुवार को गुरेह गांव निवासी चंद्रशेखर सैनी रोडवेज बस स्टैंड के निकट कोचिंग के बाहर बाइक खड़ी कर अंदर पढ़ने चला गया। इसी बीच बाइक चोरी हो गई। सामने आईडीबीआई बैंक के सीसीटीवी कैमरे में चोरों की तस्वीर भी कैद हो गई। यह इलाका कालू कुआं पुलिस चौकी क्षेत्र में है।
विज्ञापन
उधर, नोनिया मोहाल निवासी फूल मिश्रा के घर के दरवाजे से उनकी हीरो होंडा बाइक गुरुवार को दोपहर पार कर दी गई। यह इलाका बलंखडी नाका पुलिस चौकी में है। उधर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के नाकतले स्टेट बैंक के बाहर खड़ी एक बाइक चोरी हो गई।
विज्ञापन
उधर, गुरुवार को दोपहर अशोक लाट तिराहे पर फल विक्रेता की साइकिल पार करने की कोशिश कर रहे युवक को आसपास के लोगों ने रंगे हाथों दबोच लिया। उसकी जमकर धुनाई की। युवक ने अपने को गूंगा होने का संकेत दिया।
काफी देर बाद सिविल लाइन चौकी प्रभारी एके सिंह ने ईगल गश्त वाले दो पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजा। पुलिस कर्मी चोर को चौकी ले गए। देर रात तक उससे पूछताछ की जा रही थी। गौरतलब है कि अशोक लाट से कई बाइकें और साइकिलें चोरी जा चुकी हैं।