{"_id":"751ece3f00798219f7768605d2476f4f","slug":"three-arrested-with-stolen-wire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के तार समेत तीन धरे गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के तार समेत तीन धरे गए
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 20 Sep 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान थाना पुलिस ने बिजली तार चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सरगना समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से लाखों रुपये कीमत के बिजली के तार बरामद हुए हैं। पकड़े गए तीनों चोर कानपुर के निवासी बताए गए हैं।
विज्ञापन
रविवार को दोपहर चिल्ला थानाध्यक्ष अनीता सिंह चौहान, एसआई रामानंद तिवारी अपने हमराही सिपाहियों के साथ बाईपास पर वाहनों की चेकिंग कर रहीं थीं। बांदा से कानपुर जा रहे डीसीएम को रोककर जांच पड़ताल की। डीसीएम में लाखों रुपये कीमत के तीन बंडल एचटी लाइन बरामद हुई।
विज्ञापन
वाहन सवार युवक तारों से संबंधित कोई कागजात पुलिस को नहीं दिखा पाए। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष अनीता सिंह ने बताया कि सुधीर गुप्ता पुत्र श्यामलाल (डिप्टी पड़ाव, कानपुर) और राजेश गुप्ता उर्फ पप्पू पुत्र भगवानदास (दर्शन पुरवा, कानपुर) और डीसीएम चालक टीनू पुत्र ओम प्रकाश (औंग, फतेहपुर) हैं। थानाध्यक्ष के मुताबिक सुधीर तार चोर गैंग का सरगना है। बताया कि पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन