फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   the young woman blew herself alive

ससुराल में युवती ने खुद को जिंदा फूंका

Tue, 31 Oct 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा Updated Tue, 31 Oct 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन

बांदा (ब्यूरो)। ससुराल में विवाहिता ने मिट्टी तेल डालकर खुद को जिंदा फूंक लिया। आग बुझाने में पति भी झुलस गया। परिजनों ने बताया कि पति की पिटाई से क्षुब्ध होकर आग लगाई।   देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव की फूलादेवी (28) पत्नी नंदकिशोर ने सोमवार की शाम ससुराल में आग ली। पति ने बताया कि वह अपनी मां चुन्नी देवी के साथ घर के बाहर पेड़ काट रहा था। 2 वर्षीय बेटा अर्पित के  मिट्टी खाने पर फूलादेवी उसे मारने लगी। मना करने पर पति ने फूला को दो थप्पड़ जड़ दिए। इसी बात से क्षुब्ध होकर वह कमरे में जाकर मिट्टी का तेल ऊपर डालकर खुद को आग लगा ली। आहट पाकर पहुंचे पति ने मोटे कपड़ो से आग बुझाई और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, मृतक की मां तुलसा (पपरेंदा) ने बताया कि 5 साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसके दो बच्चे है। ससुराल में अक्सर छोटी-छोटी बातों झगड़ा होता था। थानाध्यक्ष रेहाना यासमीन ने बताया कि घरेलू विवाद के चलते उसने आग लगाई है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कर्रवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed