फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The young man was hanged in economic life

आर्थिक तंगी में युवक ने फांसी लगा जान दी

Wed, 01 Feb 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Wed, 01 Feb 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन

बांदा। आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। इसके अलावा पति से विवाद के बाद युवती ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। उधर, किशोरी समेत दो ने जहर खा लिया। सभी को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। फतेहगंज थाना क्षेत्र के जबरापुर गांव निवासी बबलू (25) पुत्र रामकिशोर पटेल ने मंगलवार को दोपहर सूने घर में फांसी पर झूल गया। शाम को खेत से लौटे बाबा रामऔतार ने उसे फांसी पर टंगा देखा। परिजनों ने आनन-फानन उसे फंदे से नीचे उतारा और बदौसा पीएचसी ले गए। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाबा ने बताया कि मृतक पत्नी अल्पकली चार साल से मायके महुराई (बदौसा) में रहती है। उसे कई बार ससुराल लाने की कोशिश की गई लेकिन पत्नी आने को तैयार नहीं हुई। थानाध्यक्ष अमर सिंह के मुताबिक मृतक शराब का लती था। बेरोजगारी से आर्थिक तंगी भी थी। बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन



उधर, शहर के नोनिया मोहाल निवासी अंजलि (18) पुत्री मुन्नालाल ने बुधवार को सुबह मायके में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। परिजनों के मुताबिक पति विदा कराने उसे आया था। अंजलि ससुराल जाने को तैयार नहीं थी। विवाद बढ़ने पर अंजलि ने जहर खा लिया। उधर, जसपुरा कस्बा निवासी सावित्री (55) पत्नी राममिलन ने बुधवार को सुबह ससुराल में जहर खा लिया। परिजन वजह नहीं बता सके। एक अन्य घटना में सर्वोदय नगर निवासी सपना (13) पुत्री हनुमान सिंह ने मंगलवार को शाम घरेलू विवाद से नाराज होकर जहर खाकर जान देने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed