{"_id":"58a1fc3a4f1c1b0944d83e19","slug":"the-young-man-forced-to-drink-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन के नजदीक युवक को जबरन पिलाया जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टेशन के नजदीक युवक को जबरन पिलाया जहर
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 15 Feb 2017 05:00 PM IST
विज्ञापन
युवक को रेलवे स्टेशन के नजदीक चार अज्ञात लोगों ने दबोच कर जबरन जहर पिला दिया। हालत बिगड़ने पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
सीमावर्ती मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के लौंड़ी गांव निवासी रमाशंकर (24) पुत्र फैजू प्रजापति रविवार शाम यहां से दिल्ली जाने के लिए यूपी संपर्क क्रांति ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन आया था। स्टेशन के बाहर चार अज्ञात लोगों ने उसे दबोच लिया और जबरन उसे जहर पिला दिया और भाग निकले।
विज्ञापन
कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ गई। आसपास खड़े लोगों ने घटना की सूचना डायल-100 को दी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रमाशंकर के मुताबिक डेढ़ माह पूर्व केधैला (छतरपुर) में भी चार लुटेरों ने घेरकर उसकी बाइक छीनने की कोशिश की थी। लोगों के आ जाने पर चारों लुटेरे भाग निकले थे।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि उन्हीं चारों व्यक्तियों ने उसे जबरन जहर पिलाया है। रविवार को देर शाम कोतवाली प्रभारी केपी सिंह ने जिला अस्पताल में युवक से पूछताछ की और बयान कलमबंद किए।
कोतवाली प्रभारी का कहना है कि युवक द्वारा बार-बार बयान बदले जाने से मामला प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लगता है। युवक के अस्पताल में भर्ती होने से उन्हें फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। जांच लगातार जारी है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।