{"_id":"5728e7e54f1c1bff345cd14e","slug":"the-young-man-died-by-hanging-in-infighting","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह में युवक ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरेलू कलह में युवक ने फांसी लगाकर जान दी
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 03 May 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। घरेलू कलह में युवक ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। कालिंजर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी रज्जू (23) पुत्र रामआसरे रैदास मंगलवार को दोपहर घर में फांसी पर झूल गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। पिता रामआसरे ने बताया कि रज्जू उसका इकलौता पुत्र था। अक्सर शराब पीकर अपनी पत्नी को मारता-पीटता था।
विज्ञापन
सास-ससुर को इस बात का डर था कि कहीं परेशान होकर बहू आत्महत्या न कर ले और उन्हें मुकदमे में फंसना पड़े। पुत्र की हरकतों पर अंकुश लगाने के लिए मंगलवार को सुबह उसकी पत्नी शिवकलिया बहू हीरू को लेकर शिकायत करने थाने गई थी। इससे क्षुब्ध होकर रज्जू ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के एक माह का पुत्र है।
विज्ञापन
