{"_id":"19f45157e500b6fa5621f15ae4e37cac","slug":"the-woman-was-unconscious-jewelry-72-thousand-robbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को बेहोशकर जेवर, 72 हजार लूटे, एक बदमाश के हाथ में काट किया जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को बेहोशकर जेवर, 72 हजार लूटे, एक बदमाश के हाथ में काट किया जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 06 Feb 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
घर में सो रही महिला को बेहोश करने के बाद बदमाश उसके जेवर और घर में रखे 72 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। महिला के मुताबिक वह बदमाशों से भिड़ गई और बदमाश को दांत से काटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
बदौसा प्रतिनिधि के अनुसार, बृहस्पतिवार की रात अकबरी अपनी तीन वर्षीय पुत्री के साथ घर में सो रही थी। पति हैदर अली उर्फ पप्पू घर पर नहीं था। रात करीब साढ़े नौ बजे किसी ने आवाज दी तो अकबरी ने दरवाजे खोल दिए। दरवाजा खुलते ही एक बदमाश अंदर घुस आया और अकबरी का कहना है कि उसने बदमाश के हाथ में काट लिया।
विज्ञापन
इस बीच दूसरे बदमाश ने उसकी नाक मेें रुमाल लगाकर कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया और पलंग पर लिटा दिया। उसके सोने के झुमके और पायल व बक्से में रखे 72 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। पति के घर लौटने पर जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
उधर, थानाध्यक्ष राजीव यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए थे। मामला कुछ संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। फिर भी जांच की जा रही है।