{"_id":"583c73664f1c1bc91fde57d2","slug":"the-woman-sucide","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में युवती ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल में युवती ने दी जान
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 28 Nov 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
फाइनेंसर सुसाइड
- फोटो : bureau
युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मायके वालों ने पति पर उत्पीड़न व मारपीट का आरोप लगाया है। तीन दिन पहले ही दोनों के बीच महिला थाने में समझौता हुआ था। उधर, दो अलग-अलग घटनाओं में छात्राओं ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अतर्रा में कुशवाहा नगर निवासी रेखा (22) पत्नी सूरज सिंह ने रविवार को जहर खा लिया था। गंभीर हालत में जिला अस्पताल से कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतका का मायका कमासिन थाना क्षेत्र के छिलोलर गांव में था। पिता राजमणि व मां प्रेमा ने बताया कि जून 2012 को शादी थी। वह बांदा में रहकर आईटीआई के साथ एमए की पढ़ाई कर रही थी।
विज्ञापन
20 नवंबर को पति से विवाद होने पर उसने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। 25 नवंबर को दोनों में महिला थाने में सुलह-समझौता हो गया था। आरोप लगाया कि पति के प्रताड़ित करने और मारने-पीटने से परेशान होकर रेखा ने जान दे दी। उधर, पति सूरज सिंह का कहना है कि फोन पर रिश्ते के एक युवक से बात करने पर डांटने से वह नाराज हो गई थी। वह अतर्रा में कपड़े की दुकान में काम करता है।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में कांशीराम कालोनी निवासी लक्ष्मी (14) पुत्री अंतू ने सोमवार को दोपहर घर में जहर खा लिया। पिता ने बताया कि वह 8वीं की छात्रा है। स्कूल न जाने पर मां के डांटने पर जहर खाया। बबेरू प्रतिनिधि के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के परसौली गांव निवासी इंटरमीडिएट की छात्रा वसुंधरा (16) पुत्री राजाभइया ने सोमवार को दोपहर जहर खा लिया। सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।