{"_id":"57fa85ed4f1c1b3e7128e21e","slug":"the-thief-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर पुलिस के हत्थे चढ़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोर पुलिस के हत्थे चढ़े
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Sun, 09 Oct 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
तिंदवारी की चोरी में गिरफ्तार अभियुक्त।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। सात माह पूर्व तिंदवारी में सराफा की दुकान से हुई चोरी में पुलिस ने अब दो चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास एक तमंचा और करीब पौने दो किलो चांदी व लगभग एक तोला सोना के जेवर बरामद किए हैं।
विज्ञापन
12 मार्च को तिंदवारी कस्बे में थाने से चंद कदम दूर प्रेम नगर में रामकिशोर त्रिपाठी की सर्राफा दुकान से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गए थे। थाने के पास चोरी से पुलिस की खूब किरकिरी हुई। पुलिस को चोरों तक पहुंचने में सात माह लग गए। शनिवार 8 अक्तूबर को तिंदवारी थानाध्यक्ष दुर्गविजय सिंह, एसआई उपेंद्र प्रताप सिंह व प्रवीण कुमार सिंह और कांस्टेबिल अरविंद कुमार सिंह व रामेंद्र ने लालमन गुप्ता पुत्र सत्यनारायण (भवानीगंज, अतर्रा) और संतोष कुमार श्रीवास पुत्र रामसजीवन श्रीवास (राजनगर, अतर्रा) को तिंदवारी में ही सत्यनारायण इंटर कालेज के पास शनिवार की रात करीब 8 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दावे के मुताबिक लालमन गुप्ता के पास एक किलो 106 ग्राम चांदी और 8.690 ग्राम सोने के जेवर तथा 315 बोर तमंचा व कारतूस पाए गए। दूसरे चोर संतोष के पास 734 ग्राम चांदी और मात्र 1.120 ग्राम सोने के जेवर बरामद हुए।
विज्ञापन