{"_id":"5849a1aa4f1c1b104f449fd7","slug":"the-newly-married-woman-hanged","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता ने ससुराल में फांसी लगाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवविवाहिता ने ससुराल में फांसी लगाई
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 08 Dec 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह माह पूर्व ब्याह कर आई युवती ने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उधर, मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
बदौसा थाना क्षेत्र के तुर्रा गांव के मजरा बगलनपुरवा गांव निवासी रंजना (20) पत्नी राकेश रैदास की बुधवार को फांसी लगने से मौत हो गई। ससुर ददुआ ने बताया कि वह पत्नी के साथ शाम को खेत से लौटा तो कमरा अंदर से बंद था। रंजना का शव फांसी पर टंगा मिला।
विज्ञापन
पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोला और शव फंदे से उतारा। मृतका के मायके सुदिनपुर (चित्रकूट) और पुलिस को सूचना दी। ससुर के मुताबिक पति राकेश चेन्नई में मजदूरी करता है और घटना से कुछ देर पहले रंजना की उससे फोन पर बात हुई थी।
विज्ञापन
दूसरी तरफ मृतका के पिता राम कुमार ने बताया कि नौ जुलाई 2016 को पुत्री की शादी की थी। कुछ दिन बाद दहेज को लेकर ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे। 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। शादी के बाद दूसरी बार दीपावली को रंजना ससुराल गई थी।
दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या की गई है। शरीर पर चोट के निशान थे। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। मृतका के पिता ने थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाठक का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उसे देखकर ही अगली कार्रवाई की जाएगी।