फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The murder of the young woman was done by strangling

गला दबाकर की गई थी युवती की हत्या

Sat, 09 Dec 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा Updated Sat, 09 Dec 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन

अतर्रा/बांदा। ससुराल में मिले युवती के शव का अंतिम संस्कार पड़ोसियों ने किया। मायके वालों का कुछ पता नहीं चला और आरोपी ससुरालीजन फरार रहे। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई है। अतर्रा थाना क्षेत्र के दामूगंज में शुक्रवार को ससुराल में ममता यादव (21) का शव बरामद हुआ था। ससुराल के अन्य लोग घर के बाहर ताला डालकर फरार हो गए थे। चौकीदारी की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शनिवार को हुए पोस्टमार्टम में गला घोटकर मारे जाने की बात सामने आई। चौकीदार रामकिशोर की तरफ से पति अजय यादव, ससुर सुंदर यादव व सास रानी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना के 24 घंटे बाद भी वह पुलिस के हाथ नहीं लगे। न ही मृतका के मायके का पता चल पाया।

विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि आरोपी ससुराल वालों की तलाश में कई स्थानों में दबिश दी गई, लेकिन हाथ नहीं लगे। रिश्तेदारों से भी पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। पुलिस उपाधीक्षक कुलदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि मृतका के मायके का पता लगाने के लिए सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद ममता का शव लेने वाला कोई नहीं था। मायके और ससुराल पक्ष से किसी के न आने पर पुलिस अंतिम संस्कार को लेकर परेशान थी। बाद में पड़ोस और कुछ समाजसेवियों ने ममता का शव लिया और रीति-रिवाज के साथ उसका अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed