{"_id":"586bf6c24f1c1bdd6915860c","slug":"the-middle-aged-body-was-found-burned","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांशीराम कालोनी में अधेड़ का जला शव मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांशीराम कालोनी में अधेड़ का जला शव मिला
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 04 Jan 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
hatya
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के कांशीराम कालोनी हरदौली में अधेड़ का शव बाथरूम के अंदर जली हालत में पाया गया। कमरे में बाहर से ताला बंद था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
चिल्ला थाना क्षेत्र के पदारथपुर गांव निवासी रामबाबू (55) पुत्र रजवा काशीराम कालोनी (हरदौली) के ब्लाक नंबर-10 के कमरा नंबर 146 में रहता था। यह कालोनी उसके पुत्र जीतू के नाम एलाट है। पिछले तीन दिनों से कमरे का ताला न खुलने पर आसपास रहने वालों ने डायल-100 पर सूचना दी। पुलिस ने ताला तोड़कर देखा तो उसका शव बुरी तरह जला हुआ बाथरूम में पड़ा था। पंचनामा कर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर, गांव से आए भाई राममूरत ने बताया कि रामबाबू कचहरी रोड पर पीडब्ल्यूडी डाक बंगले के सामने झोपड़ी में होटल खोले था। पत्नी की कई साल पहले मौत हो गई थी। पुत्री जीतू का कई महीने से पता नहीं है। दूसरा पुत्र दीपक और पुत्रियां दिल्ली में रहती हैं।
राममूरत ने आरोप लगाया कि चार माह पहले स्वराज कालोनी मोहल्ले के कुछ युवकोें ने होटल में खाने के बाद रुपये नहीं दिए। मांगने पर उसकी बुरी तरह पिटाई की। डर के चलते उसने चार महीने से दुकान नहीं खोली थी। उसने दबंगों द्वारा जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। उधर, कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत की वजह मालूम होगी। इसी के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
=========