{"_id":"57fbd7bb4f1c1b695228ee4e","slug":"the-kidnapping-of-the-teenager-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों ने किशोरी का किया अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवकों ने किशोरी का किया अपहरण
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 10 Oct 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
अपहरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। शहर के जेल रोड से कार सवार चार युवकों ने किशोरी का अपहरण कर लिया। सुबह वह गिरवां थाना क्षेत्र के खत्री पहाड़ पर बेहोशी की हालत में मिली। उसके जिस्म पर कई जगह चोट के निशान हैं। वह एक इंटर कालेज में 10वीं की छात्रा है।
विज्ञापन
शंभू नगर की 17 वर्षीय किशोरी की सहेली ने रविवार को दोपहर उसे जन्मदिन पर बुलाया था। चार युवकों ने उसे सहेली के घर से वापस उसके घर छोड़ने के लिए कार पर बैठा लिया। साथ में किशोरी का छोटा भाई भी था।
विज्ञापन
इधर-उधर घुमाने पर भाई ने एतराज किया और सीधे घर छोड़ने को कहा। इस पर युवक उसे घर छोड़कर चले गए। किशोरी के पिता के मुताबिक रात 8 बजे चार युवक फिर कार लेकर आए और जेल के नजदीक कार खड़ी कर पुत्री को जबरन उठा ले गए। इनमें दो युवक अतर्रा और एक जरैली कोठी का है। चौथे युवक को अज्ञात बताया। रात को तलाश के बाद किशोरी का पता नहीं चला।
विज्ञापन
सोमवार को तड़के विंध्यवासिनी दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं ने किशोरी को पहाड़ के किनारे पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। काफी देर बाद होश आने पर उसके द्वारा बताए गए फोन नंबर पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। पिता और परिजन किशोरी को लेकर घर आए और कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।
किशोरी का कहना है कि युवकों ने उसके हाथ-पैर बांधकर सीट में डाल दिया और नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद उसे कुछ पता नहीं है। उधर, कोतवाली प्रभारी केपी सिंह का कहना है कि तहरीर मिल गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।