{"_id":"40f3c1c99275c58488755a5156fa3f22","slug":"the-farmer-died-by-hanging-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान ने फांसी लगाकर जान दी
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
Updated Mon, 15 Feb 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। कर्ज और पुत्री की शादी की चिंता में युवा
विज्ञापन
किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा कर
पोस्टमार्टम कराया। एसडीएम ने राजस्व टीम भेजकर घर की परिस्थितियों की
जानकारी मंगाई है।
गिरवां थाना क्षेत्र के देवरार गांव निवासी सुरेश (38) पुत्र जागेश्वर राजपूत ने रविवार को शाम घर के खपरैल में नायलोन की रस्सी से फांसी लगा ली। पत्नी राजाबाई खेत से वापस आई तो परिजनों को खबर दी।
बड़े भाई राज कुमार ने बताया कि सुरेश के नाम एक बीघा जमीन है। तीन बीघा जमीन वह बंटाई पर लिए था। खरीफ की फसल में कुछ पैदा नहीं हुआ।
रबी में भी गेहूं की फसल मुरझाने लगी है। खेती चौपट होने से उसका पुत्र संजय वृंदावन (मथुरा) में रसोइये का काम करने चला गया।
पत्नी राजाबाई ने बताया कि दो साल पहले सुरेश ने बीमारी में इलाज के लिए रिश्तेदारों और गांव वालों से डेढ़ लाख रुपये कर्ज ले रखा था। पुत्री मंजू की शादी भी करनी थी।
एसडीएम, नरैनी पुष्पराज सिंह ने बताया कि लेखपाल व सुपरवाइजर कानूनगो को जांच के लिए भेजा है। रिपोर्ट मिलने पर नियम के मुताबिक मदद की जाएगी।